गवरमेंट बॉटनिकल गार्डन

गवरमेंट बॉटनिकल गार्डन की बात करे तो यह घूमने के लिए और देखने के लिए बहुत ही जबर्दस्त जगह है | तो चलिए गवरमेंट बॉटनिकल गार्डन के बारे में जानते हैं | इस गार्डन में 2000 से भी अधिक विदेशी प्रजाति के पेड़-पौधे हैं। इन उद्यानों को घूमने के लिए हरसाल लाखों पर्यटक आते है

मनाली

मनाली भारत के उत्तरी हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित है। एक उच्च ऊंचाई वाला हिमालयी रिसॉर्ट शहर है। जो की कुल्लू घाटी के उत्तरी छोर पर बसा हुआ है। मनाली शहर की बात करे तो मनाली शहर का नाम मनु के नाम पर पड़ा है। मनाली शब्द का शाब्दिक अर्थ "मनु का निवास-स्थान" होता है।

विक्टोरिया मेमोरियल हॉल

विक्टोरिया मेमोरियल हॉल के बारे में बता दे की यह भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित है। यह वर्तमान में एक संग्रहालय और एक पर्यटन आकर्षण के रूप में कार्य करता है। विक्टोरिया मेमोरियल हॉल का निर्माण रानी विक्टोरिया के 25 साल का शासन काल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया था।

हाजी अली दरगाह

हाजी अली दरगाह भारत के महाराष्ट्र राज्य में स्थित है। हाजी अली के बारे में बता दे की यह एक धनी मुस्लिम व्यापारी, जो हाजी अली शाह बुखारी नामक एक संत द्वारा बनाया गया था। उन्होंने कहा कि मक्का की तीर्थयात्रा पर तैयार करने से पहले सभी सांसारिक सुखों का त्याग दिया।

मजोरदा बीच

मजोरदा बीच के बारे में बता दे की यह भारत के गोवा राज्य में स्थित है। यह मंडगांव रेलवे स्टेशन से करीब 11 किलोमीटर की दुरी पर है। मजोरदा समुद्र तट से कम दूरी पर Arossim, Benaulim, Velsao, Varca, पोंडा, Salcette और Bogmalo समुद्र तट जो गोवा के अन्य लोकप्रिय स्थलों में से एक है।

Showing posts with label आगरा. Show all posts
Showing posts with label आगरा. Show all posts

29 Jul 2016

Tourist Place | Agra, Ram Bagh

राम बाग


Agra-Ram-Bagh


राम बाग के बारे में बता दे की यह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा शहर में स्थित है। राम बाघ भारत का सबसे पुराना मुगल गार्डन है और इसका निर्माण 1528 में मुगल सम्राट बाबर द्वारा बनवाया गया है। ताज महल से करीब 5 किलोमीटर और एतमादुद दौला का मकबरा से 3 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है।


राम बाग की बात करे तो इसे आराम बैग और बाग-ए-गुल अफसान के नाम से भी जाना जाता है। चारो ओर से फैला हुआ यह बाग नहर के जरिये चार भागो में बंटा हुआ है। बगीचे के चारो तरफ पैदल चलने के लिए रास्ते बने हुए है। बगीचों के बिच में एक झरना भी है। इस झरने में पानी यमुना नदी से आते है। इसमें एक भूमिगत तहखाना भी है, जो गर्म ग्रीष्मकाल के दौरान इस्तेमाल किया जाता है।

राम बाग के बारे में बात करे तो यह एक किले के अंदर है | यह देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है और यहाँ छोटे छोटे पैर पौधे है | अगर आगरा में है तो इस जगह पर जरूर जाए |

28 Jul 2016

Tourist Place | Agra, Atmadud Daula Tomb

एतमादुद दौला का मकबरा


Agra-Atmadud-Daula-Tomb


एतमादुद दौला का मकबरा के बारे में बता दे की यह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा शहर में स्थित है। एतमादुद दौला और उनकी पत्नी अस्मत जहाँ का यह मकबरा 1622 से 1628 के बीच उनकी बेटी नूरजहां ने बनवाया था। मुगल बादशाह अकबर के बेटे जहांगीर ने अपनी बेगम नूरजहां के पिता मिर्जा गियास-उद-दीन बेग को एतमादुद दौला का खिताब दिया था। गियासुद्दीन बेग जहांगीर के दरबार में मंत्री भी थे। मुगल काल के अन्य मकबरों से अपेक्षाकृत छोटा होने से इसे कई बार श्रृंगारदान भी काहा जाता है। यहाँ के बाग पीट्रा ड्यूरा पच्चीकारी व कई घटक ताज महल से मिलते है।

 
एतमादुद दौला का मकबरा की बात करे तो देखने में बहुत ही खूबसूरत है | और यह घूमने के लिए बहुत ही अच्छी जगह है | यहाँ देखने और जानने के लिए बहुत कुछ है | यहाँ हर दिन हजारो की तादाद में घूमने के लिए आते हैं |

Tourist Place | Agra, Mehtab Bagh

महताब बाग


Agra-Mehtab-Bagh


महताब बाग के बारे में  यह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के यमुना के ताज महल से विपरीत दूसरे किनारे पर स्थित है। इस बाग का निर्माण 1631 से 1635 के बिच करवाया गया था। बाग के बीच में एक बड़ा सा अष्टभुजीय तालाब है। इस तालाब के लिए पानी बगल के झरने से लाया गया था। महताब बाग का अर्थ होता है चाँद की रौशनी का बाग ।

महताब बाग की बात करे तो यह ताज महल के ठीक सामने में ही है | यह एक बगीचा है और इस बगीचे में बहुत सारे पेड़ पौधे लगे हुए है | अगर जब भी ताज महल घूमने जाए तो इस महताब बाग की सैर जरूर करे | इस बगीचे में घूमने का मजा ही कुछ और है यह जगह बहुत ही शांत और हवादार है | 

Tourist Place | Agra, Moti Masjid

मोती मस्जिद

Agra-Moti-Masjid



मोती मस्जिद के बारे में बता दे की यह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा शहर में स्थित है। मोती मस्जिद आगरा एयरपोर्ट से केवल 8 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। इसका निर्माण आगरा के किले के परिसर में शाही दरबार के लोगों के लिए किया गया था। मोती मस्जिद का निर्माण शाहजहां ने ही करवाया था।

मोती मस्जिद की बात करे तो इसका निर्माण लाल बलुआ पत्थर द्वारा किया गया है। इसके छत पर सफेद संगमरमर से बने तीन गुम्बद है। इस पूरे इमारत का निर्माण सफेद संगमरमर से बेहद कलात्मक रूप से किया गया है जो देखने में अति आकर्षक लगते है। यह मस्जिद एक बड़े मोती के मानिंद चमकता है।

इस मस्जिद के प्रांगण में किनारे-किनारे मेहराब बने हुए है जिसमे सात खंड है। इबादत कक्ष को मोती मस्जिद परिसर के पश्चिमी कोने पर बनाया गया है और पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी तरफ छोटे छोटे मठ है जिन्हें सुन्दर मेहराबों से सजाया गया है। मोती मस्जिद, मुग़ल युग में बनी सबसे मंहगी वास्तुकला परियोजना में से एक है।

मोती मस्जिद की बात करे तो यह एक दुध के तरह व्हाइट दीखता है | इसका डिजाइन एकदम लाजवाब है | अगर आगरा का किला घूमने जा रहे हैं तो मोती मस्जिद की सैर जरूर करे | स्पेशली इसे देखने के लिए प्रतिदिन हजारो की तादाद में लोग यहाँ आते हैं | सबसे रोचक बात ये है की ये आगरा किले के अंदर ही है | 

Tourist Place | Agra, Musamman Burj

मुसम्मन बुर्ज

Agra-Musamman-Burj


 मुसम्मन बुर्ज के बारे में बता दे की यह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य आगरा के किले में स्थित है। यह बहुमंजिला बुर्ज कई महंगे पत्थरों से सजाया गया है। हॉल के छत को संगमरमर के गुम्बद से ढका गया है।

मुसम्मन बुर्ज की बात करे तो इसके अंदर का दृश्य जहाँ शाहजहां ने अपनी जीवन के अंतिम सात वर्ष ताजमहल को निहारते हुए अपने पुत्र व उत्तराधिकारी औरंगजेब की नजरबंदी में बिताये। अपने जीवन के अंतिम दिनों में शाहजहां को उसके पुत्र औरंगजेब ने इसी किले में बंदी बना दिया था, एक ऐसी सजा जो की किले के महलों की विलासित को देखते हुए उतनी कड़ी नही थी। यह भी कहा जाता है कि शाहजहां की मृत्यु किले के मुसम्मन बुर्ज में ताज महल को देखते हुए हुई थी । इस बुर्ज के झरोखों से ताज महल का बहुत ही सुन्दर दृश्य दीखता है।

मुसम्मन बुर्ज के बारे में बता दे की यह देखने में बहुत ही खूबसूरत है | इसका डिजाइन जी तरह से किया गया है वो बहुत ही लाजवाब है | अगर आगरा का किला घूमने जा रहे हैं तो इस जगह पर जरूर जाए यहाँ देखने और जानने के लिए बहुत कुछ है | 

Tourist Place | Agra, Jama Masjid

जामा मस्जिद, आगरा


Agra-Jama-Masjid

जामा मस्जिद के बारे में बता दे की यह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा शहर के बीच में आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के सामने स्थित है। यह मस्जिद भारत के विशाल मस्जिदों में से एक है। जामा मस्जिद का निर्माण मुग़ल बादशाह शाहजहां ने १६४८ में अपनी प्यारी बेटी जहाँआरा बेगम को श्रद्धाजंलि  देने के लिए किया था।

इस मस्जिद का निर्माण लाल बलुआ पत्थर से किया गया है। इसमें लाल बलुआ पत्थर से बने तीन विशाल गुम्बद भी है। मस्जिद के दीवार में प्रयुक्त टाइल्स से सजाया गया है। इसमें उत्कृष्ट नक्काशी भी की गई है। जामा मस्जिद को  जामी मस्जिद और जुमा मस्जिद के रूप में भी  जाना जाता है।

जामा मस्जिद की बात करे तो इसकी खूबसूरती बहुत ही लाजवाब है | यह मस्जिद काफी लम्बी चोरी जगह में बानी हुई है | यह मुसलमानो का एक पवित्र स्थल है और इसमें पांचो वक्त की नमाज पढ़ी जाती है |

                                                                                           

27 Jul 2016

Tourist Place | Agra, Guru ka Taal

गुरु का ताल


Agra-Guru-Ka-Taal


गुरु का ताल के बारे में बता दे की यह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा शहर के सिकंदरा के पास स्थित है | गुरु का ताल एक ऐतिहासिक सिख गुरुद्वारा है। इस गुरुद्वारे को १९७० में सिख समुदाय के योगदान से बनवाया गया था। घूमने के लिए अच्छी जगह है। इस गुरुद्वारे को देखने के लिए दूर- दराज से हजारों श्रद्धालु आते है। इसके अलावा आगरा में घूमने के लिए बहुत सारे पर्यटक स्थल है।

गुरु का ताल की बात करे तो इसका बहुत डिजाइन अच्छे से किया गया है | इसमें कुछ गुम्बद बना हुआ है और इसे व्हाइट कलर से पेंट किया गया है जो देखने में बहुत ही खूबसूरत लग रहा है | आगरा जाने के बाद इसे भी जरूर देखे | 

Tourist Place | Agra, Agra Fort

आगरा का किला





Agra-Agra-Fort
आगरा का किला के बारे में बता दे की यह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा शहर में स्थित है। आगरा का किला एक यूनेस्को घोषित विश्व धरोहर स्थल है। इसे कभी कभी लाल किला भी कहा जाता है। सिर्फ लाल रंग के वजह से नही, बल्कि दिल्ली स्थित लाल किले से इसकी वास्तुशिल्प शैली और डिजाइन भी काफी मिलती है। यहाँ पर प्रतिदिन हजारो पर्यटक घूमने के लिए आते है।

आगरा का किला के बारे में और जानते हैं | यह किला एक ईटो का किला था। जिसका नाम बादलगढ़ था। यह किला पहले से बना हुआ था लेकिन इसकी हालात बहुत खराब थी। अकबर को इसे दोबारा बनवाना पड़ा, जो की उसने लाल बलुआ पत्थर से निर्माण करवाया। इसकी नींव बड़े वास्तुकारों ने रखी। हजार कारीगर व मजदूरो ने आठ वर्षो तक मेहनत की, तब १५७३ में यह बन कर तैयार हुआ।

आगरा का किला की बात करे तो बाद में शाहजंहा ने इसे और उन्नत बनाया। उन्होंने संगमरमर और खूबसूरत नक्काशी से इसे और भी दर्शनीय बना दिया। इस किले का एक अर्ध-वृत्ताकार नक्शा है, जिसकी सीधी ओर यमुना नदी के समानांतर है। जिनके बीच में भारी बुर्ज बराबर अंतराल पर है।

आगरा किले के भीतरी स्थल के बारे में बता दें। इसके अंदर अंगूरी बाग, दीवान-ए-आम, , स्वर्ण मंडप, दीवान -ए-खास, जहांगीरी महल, ख़ास महल, मुसम्मन बुर्ज मछली भवन, मीना मस्जिद, मोती मस्जिद, नौबत खाना, शाही बुर्ज, रंग महल, शीश महल, नगीना मस्जिद । 

आगरा का किला जिसकी खूबसूरती बहुत ही लाजवाब है इसका डिजाइन देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है | इसके अंदर जाने पर ठंडी हवा का मजा ले सकते हैं | यहाँ देखने और मुगलो के बारे में जानने के लिए बहुत कुछ है और घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह है | यहाँ से ताज महल को आसानी से देख सकते हैं | यहाँ से करीब 5 किलोमीटर की दुरी पर है |

Tourist Place | Agra, Chini Ka Rauja

चीनी का रौजा




Agra-Chini-ka-Rauja
चीनी का रौजा के बारे में बता दे की यह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा शहर में स्थित है। ताज महल से 2 किलोमीटर दूर 'चीनी का रौजा' स्मारक है। इसका नामकरण इसमें मुख्य रूप से प्रयुक्त होने वाली रंगीन चीनी टाइल्स पर हुआ है। इस कला से निर्मित पुरे भारत में एकमात्र यही इमारत है, जो अभी तक संरक्षित है।

चीनी का रौजा की बात करे तो शुक्रुल्लाह ने खुद के लिए एक ऐसा मकबरा बनवाया था, जिसे देख कर शाहजहां भी चौक गए थे। ये आज भी मौजूद है। 1635 में निर्मित यह स्मारक यमुना नदी के किनारे पर है और एतमादुद दौला के मकबरे से एक किलोमीटर दूर है। इसे भारत में भारतीय व पर्सियन वास्तुशिल्प शैली से बना ऐतिहासिक स्थल होने का गौरव प्राप्त है। राजकिशोर राजे कहते हैं कि शुक्रुल्लाह शिराजी अफजल खां 'अल्लामी' ईरान के शिराजी का रहने वाला था। वो विद्वान लेखक और कवि था। उसकी मौत 1639 में लाहौर में हो गई थी । उसके पार्थिव शरीर को आगरा लाया गया और मकबरे में दफ़न कर दिया गया ।

इस मकबरे की सबसे बड़ी खासियत इसकी अफगान शैली में बनी गोल गुम्बद है, जिसपर पवित्र इस्लामिक शब्द लिखे गए है। मकबरे का बीच का हिस्सा एक अष्टभुज आकृति है। जिसमे आठ वक्राकार गुफाएं हैं ।