27 Jul 2016

Tourist Place | Agra, Agra Fort

आगरा का किला





Agra-Agra-Fort
आगरा का किला के बारे में बता दे की यह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा शहर में स्थित है। आगरा का किला एक यूनेस्को घोषित विश्व धरोहर स्थल है। इसे कभी कभी लाल किला भी कहा जाता है। सिर्फ लाल रंग के वजह से नही, बल्कि दिल्ली स्थित लाल किले से इसकी वास्तुशिल्प शैली और डिजाइन भी काफी मिलती है। यहाँ पर प्रतिदिन हजारो पर्यटक घूमने के लिए आते है।

आगरा का किला के बारे में और जानते हैं | यह किला एक ईटो का किला था। जिसका नाम बादलगढ़ था। यह किला पहले से बना हुआ था लेकिन इसकी हालात बहुत खराब थी। अकबर को इसे दोबारा बनवाना पड़ा, जो की उसने लाल बलुआ पत्थर से निर्माण करवाया। इसकी नींव बड़े वास्तुकारों ने रखी। हजार कारीगर व मजदूरो ने आठ वर्षो तक मेहनत की, तब १५७३ में यह बन कर तैयार हुआ।

आगरा का किला की बात करे तो बाद में शाहजंहा ने इसे और उन्नत बनाया। उन्होंने संगमरमर और खूबसूरत नक्काशी से इसे और भी दर्शनीय बना दिया। इस किले का एक अर्ध-वृत्ताकार नक्शा है, जिसकी सीधी ओर यमुना नदी के समानांतर है। जिनके बीच में भारी बुर्ज बराबर अंतराल पर है।

आगरा किले के भीतरी स्थल के बारे में बता दें। इसके अंदर अंगूरी बाग, दीवान-ए-आम, , स्वर्ण मंडप, दीवान -ए-खास, जहांगीरी महल, ख़ास महल, मुसम्मन बुर्ज मछली भवन, मीना मस्जिद, मोती मस्जिद, नौबत खाना, शाही बुर्ज, रंग महल, शीश महल, नगीना मस्जिद । 

आगरा का किला जिसकी खूबसूरती बहुत ही लाजवाब है इसका डिजाइन देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है | इसके अंदर जाने पर ठंडी हवा का मजा ले सकते हैं | यहाँ देखने और मुगलो के बारे में जानने के लिए बहुत कुछ है और घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह है | यहाँ से ताज महल को आसानी से देख सकते हैं | यहाँ से करीब 5 किलोमीटर की दुरी पर है |