28 Jul 2016

Tourist Place | Agra, Moti Masjid

मोती मस्जिद

Agra-Moti-Masjid



मोती मस्जिद के बारे में बता दे की यह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा शहर में स्थित है। मोती मस्जिद आगरा एयरपोर्ट से केवल 8 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। इसका निर्माण आगरा के किले के परिसर में शाही दरबार के लोगों के लिए किया गया था। मोती मस्जिद का निर्माण शाहजहां ने ही करवाया था।

मोती मस्जिद की बात करे तो इसका निर्माण लाल बलुआ पत्थर द्वारा किया गया है। इसके छत पर सफेद संगमरमर से बने तीन गुम्बद है। इस पूरे इमारत का निर्माण सफेद संगमरमर से बेहद कलात्मक रूप से किया गया है जो देखने में अति आकर्षक लगते है। यह मस्जिद एक बड़े मोती के मानिंद चमकता है।

इस मस्जिद के प्रांगण में किनारे-किनारे मेहराब बने हुए है जिसमे सात खंड है। इबादत कक्ष को मोती मस्जिद परिसर के पश्चिमी कोने पर बनाया गया है और पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी तरफ छोटे छोटे मठ है जिन्हें सुन्दर मेहराबों से सजाया गया है। मोती मस्जिद, मुग़ल युग में बनी सबसे मंहगी वास्तुकला परियोजना में से एक है।

मोती मस्जिद की बात करे तो यह एक दुध के तरह व्हाइट दीखता है | इसका डिजाइन एकदम लाजवाब है | अगर आगरा का किला घूमने जा रहे हैं तो मोती मस्जिद की सैर जरूर करे | स्पेशली इसे देखने के लिए प्रतिदिन हजारो की तादाद में लोग यहाँ आते हैं | सबसे रोचक बात ये है की ये आगरा किले के अंदर ही है |