16 Jan 2017

Tourist Place | Tamil Nadu, Government Botanical Garden

गवरमेंट बॉटनिकल गार्डन

                                                  

Government-Botanical-Garden-Tamilnadu

Government Botanical Garden-Tamilnadu

गवरमेंट बॉटनिकल गार्डन की बात करे तो यह घूमने के लिए और देखने के लिए बहुत ही जबर्दस्त जगह है | तो चलिए गवरमेंट बॉटनिकल गार्डन के बारे में जानते हैं | इस गार्डन में 2000 से भी अधिक विदेशी प्रजाति के पेड़-पौधे हैं। इन उद्यानों को घूमने के लिए हरसाल लाखों पर्यटक आते है क्योंकि यहाँ विभिन्न प्रजातियों के असीमित पौधे पाए जाते हैं। इन पौधों में देशी तथा स्वदेशी दोनों पौधे शामिल हैं। इनमें जड़ी बूटियाँ, झाड़ियाँ, पेड़, बोन्साई पौधे और फर्न्स शामिल हैं। और यह ऊटी में विजयनगरम में एल्क हिल की ढलानों पर स्थित है। यह गार्डन अपनी सुंदरता के लिए, 2006 में गुलाब सोसायटी के वर्ल्ड फेडरेशन (WFRS) द्वारा सम्मानित किया गया था।

गवरमेंट बॉटनिकल गार्डन के बारे में और जानते है | यह ऊटी शहर में स्थित हैं। और यह शहर तमिलनाडु में परता है। यह गार्डन करीब 22 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैला हुआ है। स्वतंत्रता के पूर्व इन उद्यानों में प्रवेश के लिए अनुमति लेनी पड़ती है | इसमें केवल यूरोपीय लोगों को ही घूमने के लिए अनुमति मिलती है | इस गार्डन का निर्माण करीब 1847 में हुआ था। और इसका डिज़ाइन अंग्रेजो ने बनाया था जिसका नाम है विलियम ग्राहम म्क्ल्वोर |

इस गार्डन की देखरेख तमिलनाडु सरकार का हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट करता है। हर साल मई के महीने में यहां ‘समर फेस्टिवल’ मनाया जाता है। जो की पर्यटकों की तादाद बहुत ज्यादा होती है | और पर्यटक इसे खूब एन्जॉय करते है। गवरमेंट बॉटनिकल गार्डन के बारे में और जानते हैं | इस गार्डन की सबसे खास आकर्षण केंद्र फ्लॉवर शो है। जो देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है | इसके अलावा, लिली पाउंड और एक कॉर्क पेड़ भी है। नीलगिरि हिल की सबसे ऊंची चोटी के बीच है। यह गार्डन कई वर्गों में बांटा गया है, जैसे में लोअर गार्डन, नई गार्डन और इतालवी गार्डन। यहाँ पौधों, झाड़ियों, फर्न, हर्बल, बोन्साई पौधों और पेड़ों की एक हजार प्रजातियों पायी जाती है।

गवरमेंट बॉटनिकल गार्डन कुल मिला जुला कर घूमने के लिए बहुत ही खूबसूरत जगह है | इसकी सबसे बरी खासियत यह की तमिलनाडु में सबसे लोकप्रिय गार्डन में से एक है। हर साल लाखो पर्यटक यहाँ घूमने के लिए आते हैं। इसके साथ साथ यह एक पिकनिक स्थल भी है। यहाँ अपने प्रियजनों और दोस्तों के साथ पिकनिक मानाने के सबसे अच्छा जगह है।

गवरमेंट बॉटनिकल गार्डन गुलाब के बागानों के कई किस्मों के लिए प्रसिद्ध हैं। यहाँ गुलाब के 3600 से अधिक किस्मे देख सकते हैं। अगर आप अलग अलग रंग के गुलाब देखना चाहते हैं, तो गवरमेंट बॉटनिकल गार्डन की यात्रा जरूर करें। इसके अलावा ऊटी में घूमने के लिए बहुत पर्यटन स्थल है।