27 Jul 2016

Tourist Place | Delhi, Jama Masjid

जामा मस्जिद



Delhi-Jama-Masjid
जामा मस्जिद के बारे में बता दे की यह भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है। जामा मस्जिद भारत की सबसे पुरानी और सबसे बरी मस्जिदो में से एक है। इसका निर्माण 1656  में हुआ और इसे बनाने में 6 वर्ष का समय लगा था। इस मस्जिद को शाहजहां द्वारा बनवाया गया था। ये मस्जिद चावरी बाजार रोड पर स्थित है। जामा मस्जिद पुरानी दिल्ली के मुख्य आकर्षणों में से एक है।

जामा मस्जिद के बारे में और जानते हैं | इस विशाल मस्जिद में 25,000 भक्त एक साथ प्रार्थना कर सकते है। इसका प्रार्थना गृह बहुत ही सुन्दर है। इसमें ग्यारह मेहराब है जिसमे बीच वाला मेहराब अन्य से कुछ बड़ा है। इसके ऊपर बने गुंबदों को सफ़ेद और काले संगमरमर से सजाया गया है जो निजामुद्दीन दरगाह की याद दिलाते हैं। 40 मीटर ऊँची चार मीनारे हैं जो लाल बलुआ पत्थरों एवं सफ़ेद संगमरमर से बनी हुई है। इस मस्जिद में सुंदरता से नक्काशी किये गए लगभग 260 स्तम्भ हैं इस मस्जिद में पूर्वी,उत्तर और दक्षिण द्वारों से प्रवेश किया जाता है। पूर्वी द्वार के बारे में कहा जाता है कि सुल्तान इसी द्वार का प्रयोग करते थे।

जामा मस्जिद की बात करे तो इसका फर्श सफ़ेद एवं काले संगमरमर से बनी है जो एक मुस्लिम प्रार्थना की चटाई की तरह दिखाई देता है। यह मस्जिद 5 फुट ऊँचे मंच पर स्थित है। इस मस्जिद में कई अवशेष हैं, जिनमे से एक कुरआन की एक प्राचीन प्रति है जो हिरण की खाल पर लिखी गई है। यह मस्जिद की उत्तरी दरवाजे पर रखी गई है। यह मस्जिद दिल्ली में लाल किले से महज 500 मी. की दूरी पर है। 

जामा मस्जिद के बहार बहुत बरा बाजार लगता है और यहाँ जरूरत की सारे सामान मिल जाते है | खासकर रविवार को बहुत ज्यादा भीड़ होती है यहाँ पे | घूमने के लिए तो बहुत ही अच्छी जगह है | मस्जिद की बात करे तो इसका डिजाइन बहुत ही खूबसूरत है | भारी मात्रा में यहाँ लोग इस मस्जिद को देखने के लिए आते हैं और यहाँ नमाज भी पढ़ते हैं |