18 Oct 2016

A little fun and interesting love story in hindi

fun और प्रेम कहानी 



एक लड़का और एक लड़की दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। और दोनों शादी करना चाहते हैं। तो लड़के ने लड़की से पूछा कोर्ट मैरिज करनी है या माता पिता से पूछ कर arrange marriage करनी है।

लड़की ने कहा हम गरीब हैं और मेरे पिताजी अभी शादी का खर्चा नही उठा सकते और मैं अपने माता पिता का बहुत सम्मान करती हूँ मैं भागने की बजाय मर जाना पसंद करुँगी।

लेकिन आप मेरे माता पिता से बात कर सकते हैं, बाकी वे जैसा कहेंगे वैसा ही होगा।
लड़के ने कहा मुझे क्या परेशानी होगी मैंने कौन सी दहेज की मांग रखनी है।

तुम कह रही हो तो मैं तम्हारे माता पिता से बात कर लूंगा।
लड़का उसके घर जाता है और लड़की के माता पिता से बात करता है।

लड़की के पिता ने कहा मेरे पास तो केवल 1000 रुपये ही पड़े हैं।
मैं शादी कैसे करूँ, लड़के ने कहा, शादी तो हजार रुपये में भी हो जाती है।

लड़की के पापा ने कहा वो कैसे ? लड़के ने कहा आप कल मेरे साथ चलना।
अगले दिन लड़का आता है और कहता है की अपने परिवार के खास खास सदस्यों को लेकर मेरे साथ चलिये।

वो सब उसकी गाड़ी में बैठ जाते हैं थोड़ी दूर जाकर एक मिठाई की दूकान के सामने लड़का गाड़ी रोकता है।
और कहता है पापाजी आप दो किलो बढ़िया सा मिठाई ले आईये।

वो मिठाई ले आते हैं उसके बाद लड़का कोर्ट के सामने गाड़ी रोकता है और कोर्ट में लड़की के साथ शादी का रजिस्ट्रेशन करवाता है।
लड़का कहता है पिताजी हो गयी शादी, अब आप मिठाई बाँट दीजिए और हो गयी एक हजार की मिठाई में शादी।

आपको और कोई खर्च नही करना है, लड़की के पिता की आँखों में आंसू आ जाते है।
लेकिन एक महीने बाद ही लड़के की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है।

लड़की दुर्घटना वाली जगह पर पहुँचती है, लेकिन मृत शरीर को देखकर बेहोश हो जाती है।
लड़के का पोस्टमार्टम होता है और मृत शरीर और खून से लथपथ कपड़े घर आ जाते हैं।

लड़के का अंतिम संस्कार कर दिया जाता है।
लड़की ने वो खून से सने कपड़े धोबी को धोने के लिए दिये।

धोबी ने कहा, मैडम ये कपड़े फेंक दीजिये।
ये बेकार हो गये है।

लेकिन लड़की ने कहा तुम रहने दो।
मेरे पास ये कपड़े उनकी याद के तौर पर रहेंगे, मैं इन कपड़ों को किसी को नही दूंगी।

लड़की ने कपड़े खुद धोये लेकिन खून के दाग नही गये।
लड़की सो गई, सपने में लड़की को एक बुढ़िया नजर आयी।

लड़की डर कर उठ जाती है, अगले दिन लड़की ने कपड़े फिर धोये।
लेकिन दाग नही गए, रात को लड़की को फिर वही भयानक चेहरे वाली बुढ़िया नजर आई।

उसने कहा ये दाग ऐसे ही नही जाने वाले।
ऐसा कुछ हफ़्तों तक चलता रहा।

लड़की के लिए सोना मुश्किल हो गया।  एक दिन लड़की के घर की घंटी बजी।
लड़की ने दरवाजा खोला। तो लड़की डर के मारे चीख पड़ी।

वही सपने में नजर आने वाली बुढ़िया उसके सामने खड़ी थी।
उसने कहा, डरो नही बेटी, मैं जानती हूँ की तुम कपड़ो के दाग से परेशान हो, लेकिन वो दाग ऐसे नही जाने वाले।

क्योंकि असल में तुम वाशिंग पावडर ही गलत प्रयोग कर रही हो, ये लो पतंजलि वाशिंग पावडर।
इससे दाग जरूर चले जायेंगे। और वो बुढ़िया बिना पैसे लिए ही चली जाती है।

लड़की ने उन कपड़ों को वाशिंग पावडर से धोया तो दाग एकदम से चले गये।
तो दाग निकालने के लिए पतंजलि वाशिंग पावडर का इस्तेमाल करे।

प्लीज इसे पढ़ कर गुस्सा न करे।