31 Jul 2016

Tourist Place | Goa, Calangute Beach

कलंगूट बीच



Goa-Calangute-beach

कलंगूट बीच के बारे में बता दे की यह भारत के गोवा राज्य में स्थित है। कलंगूट एक शहर है जो उत्तरी गोवा में है। यह एक पर्यटक स्थल है जो समुद्र तट के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह है। इस बीच पे घूमने के लिए अंतराष्ट्रीय पर्यटक भी आते है। कलंगूट बीच की जितनी तारीफ़ की जाए उतनी काम है।



कलंगूट बीच के बारे में बात करे तो यह गोवा में लोकप्रिय समुद्र तटो में से एक है। कलंगूट शहर पणजी से करीब ४४ किलोमीटर की दुरी पर है। खजूर के पेड़ों की छाओं में यह समुद्र तट बहुत ही खूबसूरत दीखता है। अरब सागर के नीले पानी अपने किनारे lapping के साथ, यह प्रकृति प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग है। इसके अलावा, यहां पैरा सेलिंग और साहसिक खेलों की एक मेजबान के साथ लहरों पर उड़ान भरने की सुविधा देता है।


कलंगूट बीच के बारे में बता दे की यह पर्यटको के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। गोवा के सभी मौसमों में हर किसी के लिए कुछ न कुछ है। बारिश के दौरान बीच पे घूमने का एक अलग ही मजा है। समुद्र तट के किनारे छतरियां  और बेड लगी रहती है जिसपे पर्यटक आराम और समुद्र की लहरों का आनंद लेते है। इसके अलावा यहां पर होटल भी है जिससे पर्यटको को आसानी से भोजन भी मिल जाता है। और सबसे ख़ास बात यहां नाइट पार्टियां भी होती है जिससे पर्यटक नाइट पार्टियों का आनंद भी लेते हैं।