31 Jul 2016

Tourist Place | Goa, Baga Beach

बागा बीच


Goa-Baga-Beach

बागा बीच के बारे में बता दे की यह भारत के गोवा राज्य में स्थित है। गोवा की राजधानी पणजी से लगभग १६ किलोमीटर की दुरी पर है। बागा बीच एक लोकप्रिय बीच है। यह एक पर्यटक स्थल है जो उत्तरी गोवा में स्थित है। भारत में सबसे छोटी राज्य के सामान्य हलचल से दूर स्थित है। यह दुनिया भर के लोगो को अपनी ओर आकर्षित करती है।

बागा बीच की बात करे तो यहाँ हमेशा पार्टियों , संगीत, समुंद्री तट पर अच्छा खाना, पानी के खेल, अच्छा आवास के साथ एक सुरम्य समुंद्री तट है। बागा बीच एक छोटी मछली पकड़ने वाली समुंद्री तट है। यह गोवा की सबसे अधिक भीड़ और व्यस्त समुंद्री तटो की सूची में से एक है। समुंद्री तट के किनारे छतरियों और बेड लगी है जहां विदेशी पर्यटक आराम और समुंद्री लहरों का आनंद लेते है।

पानी के खेल के लिए मसहूर बागा बीच लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। डॉल्फिन नाव यात्रा और द्वीप यात्रा देखना भी बहुत जरुरी है। बागा बीच बहुत ही खूबसूरत बीच है जहां पर पर्यटक अपने आप को शांत महसूस करते है। एक बार बागा बीच की यात्रा जरूर करें ।