24 Jul 2016

Tourist Place | Delhi, Raj Ghat

राज घाट, दिल्ली



Delhi-Raj-Ghat
राज घाट के बारे में बता दे की यह भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है। यह महात्मा गांधी का समाधि स्थल है जिसे 31 जनवरी 1948 को उनकी हत्या के उपरान्त बनाया गया था।

राज घाट के बारे में और जानते हैं | यह दिल्ली का सबसे लोकप्रिय आकर्षण स्थल है राज घाट यमुना नदी के किनारे महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित है। इस स्थान पर प्रतिदिन हजारो पर्यटक घूमने के लिए आते हैं| यह स्मारक काले संगमरमर की बनी हुई है जो की वर्गाकार संरचना है जिसके एक किनारे पर मशाल जलती रहती है। और स्मारक पर 'हे राम' गुदा हुआ है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि महात्मा के ये अन्तिम शब्द थे।

राज घाट की बात करे तो जब भी यहाँ घूमने के लिए आएंगे तो आपको केवल महात्मा का स्मारक ही देखने को नहीं मिलेगा। इस समाधि स्थल के आस पास भारत पर शासन करने वाले कई अन्य महतवपूर्ण राजनीतिज्ञों के स्मारक स्थित है। इनमे जवाहरलाल नेहरू का शांतिवन, लाल बहादुर शास्त्री का विजयघाट, इन्दिरा गाँधी का शक्ति स्थल, ज्ञानि जैल सिंह का एकता स्थल और राजीव गाँधी की वीर भूमि शामिल है।

इसके अलावा यहाँ चारो ओर पेड़ पौधो लगे हुए हैं | मतलब एक बगीचा के तरह है यहाँ पेड़ के निचे बैठ कर ठंडी हवा का मजा ले सकते हैं | और यह जगह बहुत ही शांत रहता है | राज घाटके बारे में बता दे की इस स्मारक को वानु जी भुट्टा द्वारा डिजाइन किया गया है और स्थापत्य कला में दिवगंत नेता के अनुकरण में 'सरल' रखा गया है। हलाकि निर्माण के उपरान्त स्मारक में कई बदलाव किये जा चूका है।