8 Sept 2016

Tourist Place | Goa, Talpona Beach

तालपोना बीच



Goa-Talpona-Beach
तालपोना बीच के बारे में बता दे की यह भारत के गोवा राज्य में स्थित है। गोवा की राजधानी पणजी से करीब 76 किलोमीटर की दुरी पर है। तालपोना समुद्र तट Canacona क्षेत्र में स्थित है। तालपोना समुद्र तट बहुत ही सुन्दर, शांत और कम भीड़ वाले समुद्र तट है। यह भी एक मछली पकड़ने वाली समुद्र तट है।

तालपोना समुद्र तट की बात करे तो यह एक पर्यटन स्थल है। जहाँ लोग दूर दूर से घूमने के लिए इस समुद्र तट पर आते हैं। तालपोना समुद्र तट के दक्षिण में Galgibaga समुद्र तट और उत्तर में राजबाग समुद्र तट स्थित है। तालपोना समुद्र तट 1 किलोमीटर लंबी सुनहरी रेत के साथ फैली हुई है। यह समुद्र तट खजूर के पेड़ों से घिरा हुआ है। समुद्र तट के किनारे छोटी छोटी झोपड़ियां, आराम करने के लिए बेड लगी है जहां समुद्री लहरों का आनंद उठा सकते हैं।

तालपोना समुद्र तट एक पिकनिक स्थल भी है जहाँ लोग छुट्टियां मानाने के लिए भी आते हैं। समुद्र तट के किनारे छोटे छोटे होटल हैं जहाँ लोगो को आसानी से भोजन मिल जाता है। यहाँ लोगो को स्वादिष्ट, विभिन्न व्यंजन और पेय की सभ्य मेनू की पेशकश करता है। और कभी कभी रेव पार्टियों का भी आयोजन किया जाता है। रात के समय समुद्र तट के किनारे सुनहरी रेत पर टहलना एक अलग ही आनंद मिलता है। और नाईट पार्टियां, लाइव नृत्य और संगीत का भी आनंद उठा सकते हैं।

तालपोना समुद्र तट बहुत ही एकांत और शांत जगह है। और पर्यटक ज्यादा तर शांत जगह पर ही घूमना पसंद करते हैं। तालपोना समुन्द्र तट घूमने के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। यहाँ रहने के लिए पर्यटको को आसानी से किराए पर रूम मिल जाते हैं। दुनिया के मानकों, असाधारण वास्तुकला, अभिनव लेआउट, और अच्छी तरह से सोचा निष्पादन जगह पर्यटन महत्व के एक अत्यंत प्रतिष्ठित बिंदु बना हुआ है। तालपोना समुद्र तट पर दिलचस्प विषयों, शानदार डिजाइन, रंगीन परिदृश्य, मनोरंजक अक्षर, परिवेश संगीत, रंगमंच की सामग्री और खरीदारी करने के लिए दुकाने उपलब्ध हैं। 

तालपोना समुद्र तट पर बच्चों और परिवार के साथ एक यादगार समय के लिए सबसे अच्छा तरीका है। तालपोना समुद्र तट पर एक पूरा सैर का आनंद ले सकते हैं। यह भी गोवा के लोकप्रिय समुद्र तटो में से एक है। तालपोना समुद्र तट दक्षिणी गोवा में स्थित है।