1 Aug 2016

Tourist Place | Goa, Vagator Beach

वागाटोर बीच



Goa-Vagator-Beach

वागाटोर बीच के बारे में बता दे की यह भारत के गोवा राज्य में स्थित है। गोवा की राजधानी पणजी से करीब २२ किलोमीटर दूर है। और इसका निकटतम रेलवे स्टेशन थिवीम है। वागाटोर बीच को दो वर्गों में बांटा गया है बिग वागाटोर और लिटिल वागाटोर। बिग वागाटोर से बांई ओर ३ किलोमितर की दुरी पर यह समुद्री तट स्थित है।



वागाटोर बीच की बात करे तो जो अंजुना समुद्र तट के करीब है एक लुभावनी माहौल प्रदान करती है। मुख्य वागाटोर बीच यानी बिग वागाटोर बीच पे भीड़ होती है। वागाटोर बीच के चारो ओर लाल चट्टानें है। वागाटोर बीच एन्जॉय करने के लिए बहुत अच्छी जगह है। यहाँ पर हर दिन संगीत का प्रोग्राम होता है और नाइट पार्टियां भी होती है।

वागाटोर बीच गोवा में सबसे सुन्दर समुद्र तटो में से एक है। यहाँ पर पानी का खेल और इसके अलावा विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन किया जाता है। समुद्री तट के किनारे पिली रेत पे चलना और समुद्र की लहरें जब पैरो को छू कर निकलती है तो उसका एक अलग ही मजा होता है।